PM Free Silai Machine Yojana-फ्री सिलाई मशीन योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की बेसहारा, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लाई गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश की महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध कराएगी, जिससे वे घर बैठे सिलाई करके धन उपार्जन कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
यह योजना देश के सभी राज्यों में चलाई जा रही है। इसके तहत प्रत्येक राज्य की 5000 से अधिक महिलाएं इस मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठा सकती हैं।
यदि आप भी एक महिला हैं और सरकार द्वारा लाई गई इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इसमें हम आपको महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जैसे—मुफ्त सिलाई मशीन योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया।
फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है? | What is Free silai machine yojana?
फ्री सिलाई मशीन योजना(Free Silai machine yojana 2025) की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की उन महिलाओं को ध्यान में रखकर की गई है, जो घर में बैठकर एक श्रमिक के रूप में कार्य कर सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए लाई गई है।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को, जो सिलाई करके धनोपार्जन करना चाहती हैं, सिलाई मशीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
देश के प्रत्येक राज्य में लगभग 50,000 महिलाएं, जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष के बीच है, इस योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकती हैं।
आज भी हमारे देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहाँ महिलाएँ बाहर काम करने नहीं जातीं, लेकिन वे काम करने की इच्छा रखती हैं। सामाजिक बंधनों के कारण उन्हें बाहर जाकर काम करने की अनुमति नहीं मिलती। इस योजना के तहत, फ्री सिलाई मशीन प्राप्त करके जरूरतमंद महिलाएँ घर के अंदर ही सिलाई करके अच्छी आमदनी कर सकती हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे घर बैठे पैसा कमा सकें और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें।
Free Silai Machine Yojana 2025 Overview | फ्री सिलाई मशीन योजना की जानकारी
योजना का नाम | फ्री सिलाई मशीन योजना |
शुरू किया गया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
लाभार्थी | देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
वर्ष | 2025 |
रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड | ऑनलाइन |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफ़लाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | India.gov.in |
Read Also: ई–शिक्षाकोष/eShiksha kosh portal Bihar.gov.in.login पर कैसे करें | मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in शिकायत दर्ज, स्थिति चेक करने की प्रिक्रिया के बारे में पूरी जानकारी
फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य देश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर स्वयं रोजगार का अवसर देना है। सरकार द्वारा दी गई सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाएँ घर बैठे सिलाई करके अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं।
जरूरतमंद महिलाओं को अपने खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह योजना आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को भी मजबूती प्रदान करेगी। सिलाई मशीन योजना से महिलाएँ काम के लिए प्रेरित होंगी और इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
सिलाई मशीन योजना के लाभ एवं विशेषताएं | Free Silai Machine Yojana Benefits
फ्री सिलाई मशीन योजना की विशेषताएँ(Free Silai Machine Yojana Benefits) और लाभ निम्नलिखित हैं::
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत देश की सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- सिलाई मशीन खरीदने के लिए महिलाओं को ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जो 5 से 15 दिनों का होगा। इस दौरान उन्हें ₹500 प्रतिदिन भत्ता मिलेगा।
- ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी।
- जो महिलाएँ घर पर रहकर रोजगार करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना बहुत मददगार होगी।
- गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को आसान ऋण पर ₹2 से ₹3 लाख तक का लोन भी मिल सकता है।
फ्री सिलाई मशीन योजना 2025 के लिए पात्रता | Free Silai Machine Yojana Eligibility criteria

फ्री सिलाई योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा:
- फ्री सिलाई मशीन पाने के लिए महिला भारत के नागरिक हो।
- लाभार्थी महिला की आयु 20 से लेकर 40 वर्ष के बीच हो।
- आवेदन करने वाली महिला की पति की मासिक आय ₹12,000 से अधिक न हो।
- देश की गरीब आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- देश की विधवा और विकलांग महिलाएं भी इस योजना में आवेदन कर सकती है।
Read Also: What is Varasat?-Benefits, Apply & Varasat Online Status Check | PM Vishwakarma Yojana 2025 Apply Online, Eligibility & Benefits
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Required Documents Free Silai Machine Yojana
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाणपत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- सामुदायिक प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
PM Free silai machine yojana apply online/offline form Download | फ्री सिलाई मशीन योजना रजिस्ट्रेशन फार्म डाउनलोड कैसे करें? |
जो महिलाएं फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा:
- फ्री सिलाई मशीन योजना में पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट india.gov.in पर जाना होगा।
- फ्री सिलाई मशीन योजना के ऑप्शन को क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म का पीडीएफ खुलेगा।
- इस पीडीएफ को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
Read Also: PFMS Portal Login for Check Scholarship Status And New Applicant Registration Process | MBOCWW Advantages, Eligibility For Online & Offline Apply Process
Free Silai Machine Yojana Online Registration Process for 2025 | फ्री सिलाई मशीन योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- जो महिलाएं फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने की इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
- अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, जैसे—आवेदक का नाम, पता, जन्म तिथि, आय, जाति आदि।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- फॉर्म भरकर और दस्तावेज संलग्न कर संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करें।
- संबंधित कर्मचारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पूर्ण सत्यापन के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
Read Also: What is the Kalia Yojana/Scheme? Know its Benefits And Process to Apply | Pradhan Mantri Awas Yojana Apply Online
फ्री सलाई मशीन योजना से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न: | More information Regarding-Free Silai Machine Yojana
फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?
सरकार द्वारा लाई गई फ्री सिलाई मशीन योजना में सरकार के माध्यम से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन दी जाती है।
फ्री सिलाई मशीन योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?
इस योजना से संबंधित यदि आपको कोई जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप 1110003 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य क्या है?
फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य देश की महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना, गरीब महिलाओं की पारिवारिक स्थिति में सुधार लाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद भी सरकार इस योजना की तिथि को आगे बढ़ा सकती है।
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने की पात्रता क्या है?
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए–
– महिला की आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
– महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
– महिला के पति की मासिक आय ₹12,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
– विधवा महिलाएं और विकलांग महिलाएं भी आवेदन की पात्र हैं।