भारत के पिछड़े राज्यों की अगर बात करें, तो उनमें बिहार एक ऐसा राज्य है जिसकी गिनती पिछड़े राज्यों में की जाती है। इसका कारण यहाँ की जनता हो सकती है, क्योंकि यहाँ की लगभग 30-40% आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती है, जिससे उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती। इसका परिणाम यह होता है कि वे बच्चे जीवन में सफल नहीं हो पाते।
बिहार राज्य में इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने “E Shikshakosh Bihar Gov in Login” एक नए पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियाँ और शैक्षिक सुविधाएँ बिहार के गरीब बच्चों को प्रदान की जाएँगी।
sarkarijobcom के इस लेख में हम ई-शिक्षा कोष के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश करेंगे, जैसे कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल क्या है, इसका रजिस्ट्रेशन कैसे करें, आदि?
ई-शिक्षा कोष पोर्टल क्या है? What is the eshikshakosh portal?
बिहार राज्य कभी अपनी समृद्ध संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन समय के साथ यह अन्य राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ गया है। इसी कारण बिहार सरकार लगातार नई-नई योजनाएँ ला रही है। इसी क्रम में सरकार ने E Shikshakosh Bihar Gov in Login वेबसाइट की शुरुआत की है।
Eshikshakosh एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली शैक्षिक सुविधाएँ, जैसे छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप/scholarship), पोशाक सहायता और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायता, उपलब्ध कराई जाएँगी।
इस पोर्टल पर शिक्षक एवं विद्यार्थी एक ही मंच पर इकट्ठा होंगे, जिससे शिक्षा विभाग के कार्यों को आसान और सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाएँ छात्रों को आसानी से उपलब्ध होंगी, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।
ई शिक्षा कोष पोर्टल के मुख्य उद्देश्य | Main Objectives of E Shikshakosh Portal
ई-शिक्षा कोष लाने का बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी छात्रों और शिक्षकों की विद्यालयों में उपस्थिति को सुव्यवस्थित करना तथा शैक्षिक योजनाओं को विद्यार्थियों तक आसानी से पहुँचाना है। यह पोर्टल एक ऐसा मंच है जहाँ बिहार राज्य के शिक्षक और विद्यार्थी एक साथ जुड़ सकते हैं और सभी शैक्षिक जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो बिहार सरकार ने “ई-शिक्षा कोष” पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा और इसके विकास से जुड़ी सभी जानकारियों को एक ही मंच पर एकत्रित करने का कार्य किया है।
ई शिक्षा कोष पोर्टल की विशेषताएं | Features of E Shikshakosh Portal/platform
बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-शिक्षा पोर्टल की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
- बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू कि गई E Shikshakosh Bihar Gov in Login पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज की जाती है।
- यह पोर्टल स्कूलों एवं शिक्षा विभाग के डेटा के व्यापक प्रबंधन को आसान बनाता है। इसके माध्यम से प्रशासनिक कार्य सुव्यवस्थित होते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के शैक्षिक इतिहास से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होती हैं।
- शिक्षक अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके आसानी से अपना पंजीकरण पोर्टल पर कर सकते हैं।
- बिहार राज्य के विद्यार्थी भी अपनी जानकारी दर्ज करके आसानी से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
Read About: What is Varasat?-Benefits, Apply & Varasat Online Status Check
ई शिक्षा कोष का लाभ | Benefits of E Shikshakosh Platform
बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-शिक्षा पोर्टल के निम्नलिखित लाभ हैं:
- बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें विद्यार्थी और शिक्षक दोनों लॉग इन कर सकते हैं।
- ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को आसानी से नोट किया जा सकता है।
- इस पोर्टल के जरिये शिक्षा विभाग विद्यार्थियों और शिक्षकों की गतिविधियों पर नजर रख सकता है।
- शिक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्कूल मॉनीटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
- ई-शिक्षा पोर्टल की सहायता से शिक्षक और छात्र सरकार द्वारा दी गई कई योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- शिक्षा पोर्टल की सहायता से शिक्षा विभाग द्वारा दी गई योजनाओं का विद्यार्थीगण और शिक्षक आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार सरकार की इ- शिक्षाकोष पोर्टल की पात्रता | Eligibility for login on E Shikshakosh Portal
बिहार राज्य सरकार ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल((E-Shikshakosh Portal) के लिए पात्रता मानदंडों का निर्धारण किया है। जो इस पात्रता को पूरा करेंगे, वही इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं:
- बिहार के मूल निवासी – बिहार राज्य सरकार के इस ई-शिक्षा कोष पोर्टल का लाभ केवल बिहार राज्य के निवासी ही उठा सकते हैं।
- विद्यार्थी – इस शिक्षा पोर्टल बिहार पर केवल बिहार राज्य के अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र ही लॉग इन कर सकते हैं और इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं। बिहार राज्य के प्राथमिक स्कूलों, माध्यमिक स्कूलों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे छात्र ही इस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
- शिक्षक – ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बिहार राज्य में किसी भी सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल या अन्य किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ा रहे शिक्षक ही लॉग इन कर सकते हैं। बिहार राज्य के बाहर पढ़ाने वाले शिक्षक इसमें लॉग इन नहीं कर सकते।
Read Also: PM Kisan KYC 2025: Update & Check on pmkisan. gov. in e-kyc
बिहार राज्य सरकार की शिक्षा कोष पोर्टल पर किन-किन योजनाओं का लाभ मिल सकता है? – Which schemes are available on the Bihar State Government’s E Shikshakosh Portal?
बिहार राज्य सरकार द्वारा ई-शिक्षा कोष पोर्टल की शुरुआत की गई, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है, जैसे-
- मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना:
बिहार सरकार ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की। बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। - मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना:
बिहार सरकार स्कूली बच्चों को स्कूल पहुँचने में सहायता करने के लिए इस योजना को संचालित करती है। इसके अंतर्गत बच्चों को ₹3000 की राशि साइकिल खरीदने के लिए प्रदान की जाती है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। - मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना:
बिहार सरकार बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। - मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना (मैट्रिकुलेशन प्रथम श्रेणी):
बिहार सरकार दसवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। - बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना:
बिहार सरकार सरकारी स्कूल की छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल की मदद से इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
Read About: PM Vishwakarma Yojana 2025 Apply Online, Eligibility & Benefits
ई शिक्षाकोष ऐप कैसे डाउनलोड करें? E-Shikshakosh App Download

यदि आप E Shikshakosh Bihar Gov in Login रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसका ऐप डाउनलोड करना होगा:
- ई-शिक्षा कोष पोर्टल का ऐप डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर में जाएँ और “ई-शिक्षा कोष पोर्टल” सर्च करें।
- सर्च करने के बाद आपके सामने “ई-शिक्षा कोष” ऐप दिखाई देगा।
- इस ऐप पर क्लिक करें और “इंस्टॉल बटन(Install Button)” दबाएँ।
- ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद आप इसे अपने मोबाइल पर ओपन कर सकते हैं।
ई शिक्षा कोष पोर्टल पर स्कूल रजिस्टर्ड कैसे करें? How to register as a School on the E-Shikshakosh portal?
ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बिहार राज्य का कोई भी स्कूल रजिस्ट्रेशन कर सकता है। स्कूल रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

- ई-शिक्षा कोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: eshikshakosh.bihar.gov.in/login
- लॉगिन पेज पर पहुँचने के बाद “Select User Type” में जाकर “School” के विकल्प को चुनें।
- “School UDISE Code” और “Password” दर्ज करें और कैप्चा कोड डालें
- “Sign In” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- लॉगिन के बाद “School” के विकल्प पर क्लिक करें और फिर “School Registration” के विकल्प को चुनें।
- अगले पेज पर मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और “Save” का बटन दबाएँ।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियाँ सही हैं। फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके स्कूल की सभी जानकारी दिखाई देगी, यानी आपका स्कूल रजिस्टर्ड हो गया है।
Read About: Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2025: Eligibility, Get ₹10L Financial Benefit at with 20% Subsidy, Procedure for Applying || PM Kisan KYC 2025: Update & Check on pmkisan. gov. in e-kyc
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक रजिस्ट्रेशन कैसे करें? – How to register as a teacher on the E-Shikshakosh portal?

यदि आप बिहार राज्य में शिक्षक के रूप में कार्य करते हैं और ई-शिक्षा कोष पोर्टल(E Shikshakosh Portal) पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: eshikshakosh.bihar.gov.in/login
- होमपेज पर “Select User Type” के विकल्प में “Teacher” को चुनें।
- Teacher User ID और Password दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और “Sign In” पर क्लिक करें।
- साइन इन करने के बाद “Teacher Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और मांगी गई सभी जानकारियाँ सही-सही दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- सभी जानकारी की पुष्टि करने के बाद “Submit Button” दबाएँ। अब आपका टीचर रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
Read Also: PM Kisan KYC 2025: Update & Check on pmkisan. gov. in e-kyc || PM Kisan KYC 2025: Update & Check on pmkisan. gov. in e-kyc
निष्कर्ष
बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-शिक्षा कोष पोर्टल के बारे में हमने इस लेख में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। इस लेख की सहायता से आप ई-शिक्षा कोष पोर्टल को पूरी तरह समझ पाएंगे। यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप इस पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर 7352252816 / 9430820499 पर कॉल कर सकते हैं।
ई शिक्षा कोष पोर्टल बिहार के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न
बिहार ई-शिक्षाकोष(E Shikshakosh Portal) पर कौन लॉग इन कर सकता है?
बिहार ई शिक्षा कोष पोर्टल पर बिहार राज्य के अंतर्गत आने वाले स्कूल, शिक्षक, शिक्षा अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं लॉग इन कर सकते हैं।
बिहार ई-शिक्षाकोष(E Shishkakosh Portal) का क्या लाभ हैं?
ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग अपने अंतर्गत आने वाले स्कूलों पर डिजिटल नियंत्रण रख सकता है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
ई-शिक्षाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
ई शिक्षाकोष की आधिकारिक वेबसाइट(Official website) https://eshikshakosh.bihar.gov.in/login है।
ई-शिक्षाकोष पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
ई शिक्षाकोष पोर्टल (E shikshakosh Posrtal) का हेल्पलाइन नंबर 7352252816 / 9430820499 है।