अब जब भी आपको किसी भी सरकारी विभाग की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़े या फिर आपकी बात कोई न सुन रहा हो, तो आप उसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से कर सकते हैं। आपको मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in पर जाना होगा और अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। आपकी शिकायत का समाधान आपको 30 दिनों के भीतर ज़रूर मिल जाएगा और आपातकालीन स्थिति में 7 दिनों में समाधान दिया जाता है। आइए, आपको जनसुनवाई पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in portal क्या है?
यु पी जन सुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह पोर्टल जनता को उनके मुद्दों, शिकायतों और समस्याओं के समाधान हेतु सीधे मुख्यमंत्री तक पहुँचने और सलाह लेने का एक आसान तरीका प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कंपनियों और उनके विभागों के प्रति जनता की सुविधाओं और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का एक प्रभावी तरीका उपलब्ध होता है।
मुख्यमंत्री सुनवाई पोर्टल का उद्देश्य | Jansunwai Portal Aims | Online Portal Complaints System
मुख्यमंत्री जन पोर्टल का उद्देश्य राज्य के नागरिकों की समस्याओं का सहजता और शीघ्र समाधान प्रदान करना है। इस सरकारी पोर्टल के माध्यम से आप सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्या रख सकते हैं और उसका समाधान शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल एनबीएस के छात्रों के लिए भी सरल और प्रभावशाली है, जिससे उनकी सरकारी सेवाओं तक पहुँच आसान हो गई है।
Read About: Pradhan Mantri Rozgar Yojana | What is Varasat?-Benefits, Apply & Varasat Online Status Check
मुख्यमंत्री पोर्टल के वेबसाइट लिंक jansunwai.up.nic.in portal
जन सुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.jansunwai.up.nic.in) पर जाकर आप अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in portal पर शिकायत कैसे दर्ज करें?
जनसुनवाई पोर्टल(jansunwai.up.nic.in portal) पर शिकायत दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

- मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.jansunwai.up.nic.in) पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर “रजिस्ट्रेशन” बटन दबाएँ।
- लॉग इन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।

- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- फॉर्म में अपना पूरा विवरण भरें, जैसे: नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।

- अपनी शिकायत, सुझाव या मांग उत्तर प्रदेश के किस विभाग से संबंधित है और किस श्रेणी में आती है, यह जानकारी भरें।
- अपना जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं थाना की जानकारी दर्ज करें।
- सभी दर्ज विवरणों की पुनः जांच करें और “सबमिट” बटन दबाएँ।
- शिकायत दर्ज होने के बाद आपके मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें 14 अंकों का संदर्भ नंबर होगा।
- भविष्य में शिकायत की स्थिति जानने और संवाद के लिए इस 14 अंकों के संदर्भ नंबर का उपयोग करें।
Read About: PM Vishwakarma Yojana 2025 Apply Online, Eligibility & Benefits | Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2025: Eligibility, Get ₹10L Financial Benefit at with 20% Subsidy, Procedure for Applying
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल लॉगइन प्रक्रिया | jansunwai.up.nic.in login Process
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल(jansunwai.up.nic.in) पर लॉगिन करना बहुत ही आसान है। आप निम्नलिखित तरीके से लॉगिन कर सकते हैं:
- सबसे पहले जनसुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (https://jansunwai.up.nic.in) पर जाएं।
- होम पेज पर “शिकायत पंजीकरण” विकल्प चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
- आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
मुख्यमंत्री UP जनसुनवाई पोर्टल पर कौन-कौन शिकायत दर्ज कर सकता है? | क्या यह पोर्टल केवल एक राज्य का है?
कोई भी नागरिक मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकता है, जो –
- उत्तर प्रदेश निवासी हो।
- अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिक हो।
- ग्रामीण और शहरी निवासी हो।
- व्यापारी, किसान, महिलाएँ, छात्र आदि हो।
UP Jansunwai Portal पर किन विभागों से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है?
निम्नलिखित विभागों से संबंधित शिकायत(complaint) दर्ज की जा सकती है:
- पुलिस विभाग
- नगर निगम/नगर पालिका
- बिजली विभाग
- शिक्षा विभाग
- स्वास्थ्य विभाग
- राजस्व विभाग
- परिवहन विभाग
- खाद्य एवं रसद विभाग
- पेंशन एवं सामाजिक कल्याण विभाग
- अन्य सरकारी विभाग
Read Also: PFMS Portal Login for Check Scholarship Status And New Applicant Registration Process | MBOCWW Advantages, Eligibility For Online & Offline Apply Process
जनसुनवाई पोर्टल शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें? | Check your complaint Status on jansunwai.up.nic.in
आप शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – https://jansunwai.up.nic.in
- यहाँ आपको विकल्प मिलेगा “शिकायत की स्थिति देखें”, इस विकल्प पर क्लिक करें।

- अब अपना 14 अंकों का संदर्भ नंबर दर्ज करें और “स्थिति देखें” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपको शिकायत की स्थिति मिल जाएगी।

यदि आप एसएमएस(SMS) के माध्यम से शिकायत की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएँ:
- जब आप शिकायत दर्ज करते हैं, तो आपको एसएमएस के माध्यम से शिकायत संख्या प्राप्त होती है।
- जब आपकी शिकायत का निपटारा हो जाता है, तो आपको एसएमएस(SMS) द्वारा जानकारी दी जाएगी।
- आप टोल-फ्री नंबर(Toll free no.) 1076 पर कॉल कर सकते हैं और शिकायत संख्या बताकर उसकी स्थिति पूछ सकते हैं।
शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें
Read Also: What is the Kalia Yojana/Scheme? Know its Benefits And Process to Apply | Pradhan Mantri Awas Yojana Apply Online
शिकायत समाधान की समय सीमा | Timeframe for Complaint Resolution
हर शिकायत को 30 दिन के अंदर ही हल कर दिया जाता है लेकिन आपातकालीन मामलों में 7 दिन के भीतर ही हल कर दिया जाता है, यदि आपको 30 दिन के अंदर समाधान नहीं मिलता है तो आप दुबारा शिकायत दर्ज कर सकते हैं या फिर उच्च अधिकारी से अपील कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल [Jansunwai Portal] के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न:
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल किया है?
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार का एक पोर्टल है जिसमें जनता की शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के पास तक पहुँच जाते हैं।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर पंजीकरण कैसे किया जा सकता है?
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे करे?
पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद जब आप लॉगिन करेंगे। तब शिकायत का ऑप्शन मिलेंगे। वह अपने राज्य का नाम, अपने जिले का नाम, और जिस विभाग से शिकायत है उस विभाग का नाम डालकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल नंबर पर शिकायत कैसे करें?
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल नंबर- 1076 एक टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर सीधे सीएम से शिकायत दर्ज की जाती है। जिसमे यूपी सरकार के किसी संबंधित अधिकारी, यह विभागीय अधिकारी कोई अवैध कब्जा, कोई साजिश या कोई माफिया इसकी शिकायत बिना पहचान बताए की जा सकती है। और इसका समाधान एक हफ्ते मैं होने की उम्मीद होती है।
पंजीकरण पर पोर्टल करने की कितनी फीस लगती है?
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर। पंजीकरण करने की कोई फीस नहीं लगती(No Fees), यह पूरी तरह मुफ्त है(Free of Cost)।